Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : 2 घंटे तक महिला ने पेड़ में चढ़कर बचाई जान बड़ोली में घास काटने गई महिलाओं पर तेंदुए का हमला

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

.2 घंटे तक महिला ने पेड़ में चढ़कर बचाई जान बड़ोली में घास काटने गई महिलाओं पर तेंदुए का हमला गांव में दहशत

शोर शराबा और हल्ला करने के बाद जंगल पहुंचे ग्रामीण।चंपावत जिले के बड़ोली गांव में घास काटने गई महिलाओं की जान आफत में पड़ गई। गनीमत रही कि महिलाओं की समझदारी से उनकी जान बच गई। घास काटने गई महिलाओं पर तेंदुए के झपटने की कोशिश की और महिलाओं में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीण भी जंगल पहुंच गए। बुधवार को जिले के बड़ोली गांव में निवासी मोहनी देवी, लक्ष्मी देवी, सरली देवी, उमा देवी, दुर्गा देवी सहित अन्य महिलाएं पालतू जानवरों के लिए घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने महिलाओं पर अचानक हमला बोल दिया। गनीमत रही कि महिलाओं की समझदारी ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान मोहनी देवी पत्नी प्रकाश चंद्र अकेली जंगल में फंस गई। और जान बचाने के लिए बड़े पेड़ में चढ़ गई। दो घंटे तक वह मौत और जीवन से संघर्ष करती रही और तेंदुआ नीचे मंडराता रहा। जिसके बाद सभी ग्रामीण हल्ला गुल्ला और शोर शराब करते हुए जंगल पहुंचे ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ भाग गया तब जाके महिला की जान में जान आई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। अन्यथा एक साथ कई महिलाएं तेंदुए का शिकार हो सकती थीं। ग्राम प्रधान तनुजा थ्वाल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र, उमेश चंद्र रमेश चंद्र आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गांव मे गश्त करने और तेंदुए से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वन विभाग के रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि बडोली गांव में तेंदुए के आतंक की सूचना प्राप्त होते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से आवश्यकीय कार्यवाही की जाएगी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यकीय कदम उठाए जाएंगे। कहा कि गांवों में विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और जंगल जाने वाली महिलाओं को झुंड में जाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

जरूरी खबरें