Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ईरान युद्ध में खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएमईरान युद्ध में चंपावत जिले के आठ नागरिक भी विभिन्न खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया 6 नागरिक जिले की पूर्णागिरि तहसील से हैं जिनमें बहरीन व दुबई में वह लोग कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा दो लोगों की भी खाड़ी देशों में होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में जिले के आठ नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं।प्रशासन उनसे लगातार संपर्क में है सभी लोग सुरक्षित हैं तथा उन लोगों से सहायता के बारे में भी पूछा गया है। जिलाधिकारी ने बताया अभी तक उन लोगों के द्वारा देश लौटने की इच्छा नहीं जताई है। कहा भारत सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं। तथा दूतावास से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन गल्फ कंट्री में फंसे इन लोगों से संपर्क में है। जिलाधिकारी ने कहा एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से जिले के अन्य लोगों की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी नागरिक उनके गांव या आस पड़ोस का ईरान युद्ध में गल्फ कंट्री में फंसा हुआ है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कहां अभी आंकड़े और जुटाए जा रहे हैं कहां सरकार के द्वारा गल्फ कंट्री में फसे लोगों की पूरी मदद की जाएगी।

जरूरी खबरें