Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:16 से 19 सितंबर तक होगा प्रसिद्ध मां झूमाधुरी मेला।

लोहाघाट: कृष्ण जन्माष्टमी पर 29 अगस्त से रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ। 5 सितंबर को विशाल भंडारा।

लोहाघाट:आम जनता को उपलब्ध हो पालिका की पार्किंग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत निवासी सीआरपीएफ के कमांडेंट महेश चंद्र राष्ट्रपति पदक से सम्मानित।

लोहाघाट:महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना। एक दूसरे पर लगाए आरोप

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

देवीधुरा को मिलेगा सुनियोजित शहरी विकास का नया स्वरूप, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां वाराही धाम देवीधुरा क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है।व्यापार मंडल देवीधुरा एवं स्थानीय जनता की मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शहरी विकास निदेशालय ने जिलाधिकारी चम्पावत से विस्तृत आख्या एवं तकनीकी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के लिए देशभर में पहचान रखने वाला देवीधुरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) के निर्धारित मानकों के अनुरूप क्षेत्र का परीक्षण कर आवश्यक संस्तुति रिपोर्ट शीघ्र शासन को प्रेषित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार भी है।

नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल देवीधुरा का सुनियोजित विकास क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं आर्थिक अवसरों का सृजन भी करेगा। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में मजबूती आने से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और सुव्यवस्थित शहरी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

जरूरी खबरें