Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पेयजल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर, सड़कों की मरम्मत शीघ्र—यूयूएसडीए विभाग

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

पेयजल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर, सड़कों की मरम्मत शीघ्र—यूयूएसडीए विभागजनपद चम्पावत में यूयूएसडीए विभाग द्वारा पेयजल लाइन निर्माण कार्यों के दौरान सड़कों की खुदाई उपरांत मरम्मत न किए जाने से ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को होने वाली असुविधा के संबंध में विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण होते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का सुधार कार्य कराया जाएगा।विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि कार्यस्थलों पर जल निकासी सुनिश्चित करने हेतु श्रमिकों द्वारा नालियों की नियमित सफाई की जा रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समस्त निर्माण कार्य विभागीय निगरानी में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भुगतान संबंधी किसी प्रकार का कोई विलंब नहीं है तथा सभी पात्र ठेकेदारों एवं श्रमिकों के बिलों का भुगतान समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

जरूरी खबरें