Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम रात में पहुंचे स्वाला परखी सड़क चौड़ीकरण की प्रगति, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 20, 2025

डीएम रात में पहुंचे स्वाला परखी सड़क चौड़ीकरण की प्रगति, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देशस्वाला क्षेत्र में टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्यों की वास्तविक प्रगति तथा रात्रिकालीन समय में यातायात व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय आकलन करने हेतु जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शनिवार देर रात्रि अचानक निरीक्षण किया। उनके इस आकस्मिक दौरे से कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों में सतर्कता और कार्य में तेजी देखी गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिल साइड और डाउन साइड कटिंग कार्य का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्य निष्पादन के दौरान सभी तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से रात्रिकालीन कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट चेतावनी संकेतक, सुदृढ़ सुरक्षा बैरिकेडिंग तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित दूरी बनाए रखना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “रात्रि में कार्य करते समय यात्रियों और श्रमिकों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।”निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि कार्य के दौरान यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।रात्रिकालीन निरीक्षण के अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें