Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने स्वाला में जेसीबी ऑपरेटरो व मजदूरों के साथ बाटी दिवाली की खुशियां

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 22, 2025

डीएम ने स्वाला में जेसीबी ऑपरेटरो व मजदूरों के साथ बाटी दिवाली की खुशियां

मेहनतकश हाथों तक पहुँची दीपावली की मिठास — जिलाधिकारी ने जताया आभारजिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वाला में कार्यरत जेसीबी ऑपरेटरों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंदीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार मंगलवार देर रात स्वाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य में लगातार जुटे जेसीबी ऑपरेटरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मिठाई वितरित कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “आप सभी ने पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में, दिन-रात फील्ड में रहकर जोखिम उठाते हुए सड़क को सुचारु बनाए रखने में जिस समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है।

जिलाधिकारी ने सभी को सुरक्षित कार्य करने और सौहार्द, सहयोग व सकारात्मकता के साथ आगे भी जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कर्मचारियों ने जिलाधिकारी द्वारा दी गई शुभकामनाओं और आत्मीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रेरणादायक पहल उन्हें और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित करती है।

जरूरी खबरें