Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम पहुंचे स्वाला डेंजर जोन का रात्रि निरीक्षण कर मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

डीएम पहुंचे स्वाला डेंजर जोन का रात्रि निरीक्षण कर मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग सुधार व चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात्रि में स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग सुधार कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान भी यातायात व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहनी चाहिए, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी प्रणाली को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी स्थिति में मार्ग पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने मार्ग को समतल करने तथा साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें