Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दशहरा पर्व की डीएम मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

दसहरा पर्व की डीएम मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँजिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों को विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और नवीन ऊर्जा का संचार करे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह महापर्व याद दिलाता है कि अंततः असत्य पर सत्य, और बुराई पर अच्छाई की विजय सुनिश्चित है।जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि वे इस पर्व को परंपरागत उल्लास, सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा, "विजयादशमी हमें केवल बुराई पर अच्छाई की जीत की याद ही नहीं दिलाती, बल्कि यह एकता और सहयोग का भी संदेश देती है।"इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद की प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

जरूरी खबरें