Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार ने किया भूमि पूजन, राजकीय इंटर कॉलेज बुड़म में लगेगा नया हैंडपम्प

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 24, 2025

डीएम मनीष कुमार ने किया भूमि पूजन, राजकीय इंटर कॉलेज बुड़म में लगेगा नया हैंडपम्पमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, राजकीय इंटर कॉलेज ककनई-बुडम में लगभग ₹4.03 लाख की लागत से नया हैंडपम्प स्थापित करते हुए आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विद्यालय परिसर में भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।विद्यालय के प्रिंसिपल श्री गणेश गोस्वामी ने बताया कि इस हैंडपम्प के लगने से विद्यालय के 120 से अधिक बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त होगी। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही उन्हें पेयजल के लिए भी कही अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जल संस्थान के अधीशासी अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि बच्चों को अधिक सुविधा और सुरक्षित जल उपलब्ध हो सके।इस दौरान मा0 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंचला बोहरा, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें