Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 11, 2026

आंधी-तूफान और बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट

डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

जनपद चंपावत सहित आसपास के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन, आंधी-तूफान और वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मौसम की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एक व्यापक और सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त विभागों और टीमों को त्वरित रूप से सक्रिय होने तथा राहत व बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने ओर रेस्पॉन टाइम कम करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्षा के कारण सड़कों पर उत्पन्न होने वाले गड्ढों को तत्काल प्रभाव से आरबीएम (RBM) आदि सामग्री डालकर भरा जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही, आंधी और तेज हवाओं के कारण विद्युत लाइनों में आने वाली बाधाओं को दूर करने और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द पुनर्स्थापित करने के लिए विद्युत विभाग को भी सजग रहने को कहा गया है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी को भी खाद्यान्न और अन्य रसद सामग्री का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपदा कंट्रोल रूम या आम जनता से आने वाली हर कॉल को प्राथमिकता के आधार पर रिसीव करें और प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और जिला मुख्य मार्गों सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की तैनाती के निर्देश दिए गए है, ताकि भूस्खलन जैसी स्थिति में सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उन्होंने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र से लगातार पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि आपदा से जुड़ी किसी भी समस्या या आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत जिला आपदा परिचालन केंद्र अथवा अपने निकटतम शासकीय कार्यालय में पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी खबरें