Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने किया खर्क कार्की मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कार्य में गुणवत्ता के सख्त निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

डीएम ने किया खर्क कार्की मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कार्य में गुणवत्ता के सख्त निर्देश

पेयजल परियोजना के कार्यों में जनसुरक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश।

चंपावत को एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बुधवार को खर्ककार्की मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चंपावत नगर क्षेत्र के खर्ककार्की में संचालित पेयजल आपूर्ति परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्यों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों पर चिंता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की असुविधाओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों की गति बढ़ाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने क्षेत्र में स्थित पटवारी चौकी का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।विभिन्न माध्यमों और जनशिकायतों के जरिए सामने आई समस्याओं, जैसे सड़कों के समतलीकरण में कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने के मामलों पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दोटूक निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित उच्च मानकों के अनुरूप और पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखकर ही किए जाएं। सड़कों पर खुले छोड़े गए चेंबरों को अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक बताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत इन पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय या दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इस व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नियमित रूप से क्षेत्र की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है।निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्य ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के शहरी क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य अत्यंत तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में पूरे नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ और व्यवस्थित किया जा सके।कार्यदायी संस्था ने जिलाधिकारी को आश्वस्त करते हुए बताया कि पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होते ही गड्ढों को तत्काल स्थानीय मिट्टी से भरकर मार्ग को आवागमन के योग्य बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ चिन्हित स्थानों पर चेंबर निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय निवासियों और राहगीरों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए अंकित आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत भरत त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें