Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

चंपावत:ईरान युद्ध में खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएंहोली के रंगों में सराबोर चम्पावत के पत्रकार, जिला सूचना कार्यालय में सजी काली कुमाऊँ की सुरमयी होलीचम्पावत में होली की धूम मची हुई है। आज रविवार को जिला सूचना कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व जनपद के पत्रकारों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए काली कुमाऊँ की प्रसिद्ध पारंपरिक होली का आनंद लिया। पूरा परिसर रंग, उमंग, आत्मीयता और लोक-संस्कृति की मधुर स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा।समारोह के दौरान जिलाधिकारी व पत्रकारों तथा अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाधिकारी कुमाऊनी होली व गीतों पर पत्रकारों के साथ झूमते गाते नजर आए।पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर संगत में कुमाऊँनी खड़ी होली का सामूहिक गायन किया गया,
जिसकी सुरमयी स्वरलहरियों ने पूरे वातावरण को लोक-संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया और उपस्थित सभी जनों को उत्साह एवं आनंद से भर दिया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी पत्रकारो व जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा स्वयं भी होली गायन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, विश्वास, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशासन एवं मीडिया के मध्य स्वस्थ समन्वय जनहितकारी योजनाओं एवं सूचनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने भी पत्रकारों को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं, पारस्परिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं तथा कार्य संबंधों में और अधिक सामंजस्य स्थापित करते हैं।समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने भी पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी तथा हंसी-ठिठोली, लोकधुनों और रंगों के उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच आयोजित इस होली मिलन समारोह का आत्मीयता एवं उत्साह के साथ आनंद लिया।इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ,खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, सूरज प्रहरी
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान सहित सूचना विभाग से आशा गोस्वामी, गीता महर, सुरेश पांडे, खीमानंद जोशी, गोपाल थ्वाल तथा जनपद के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।


जरूरी खबरें