Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 22, 2026

जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

जनसामान्य को राहत देने और दैनिक कार्यों के सुगम संपादन हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राजस्व उपनिरीक्षकों को तहसील मुख्यालयों पर ही रहने और पटवारी चौकियों में अनुपस्थित रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किए हैं कि समस्त राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपनी-अपनी चौकियों में उपस्थित रहेंगे।विभिन्न जनसुनवाई कार्यक्रमों व जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद जारी इस आदेश का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील के चक्कर काटने से बचाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी खबरें