Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 30, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान चम्पावत मे उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 19 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2024 के तहत जिले में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के अध्यक्ष एवं जिला जज अनिल कुमार संगल के नेतृत्व में सचिन विधिक सेवा प्राधिकरण भावदीप रावते द्वारा जिला जजी परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने सफाई अभियान चलाया। जिसमे सीजेएम निहारिका मित्तल, सिविल जज रश्मि गोयल, जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ,वरिष्ठ सहायक सुधीर कुमार चौधरी, अनु सेवक रमेश चंद्र गौतम ,पीएलबी गोपाल पांडे, राजेंद्र जोशी,दीपक चौधरी, मोहिनी, सुनीता,रंजन पांडे के अलावा न्यायिक कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें