रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग
Laxman Singh Bisht
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर

भाजपा नेता राजेश बिष्ट ने सनातन धर्म के अपमान पर राहुल गांधी व अन्य पर केस दर्ज करने की मांग।

चंपावत जिले पाटी थाने में भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आज रविवार को पाटी थाने में तहरीर दी गई है । तहरीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को मुख्य रूप से नामजद किया गया है। राजेश बिष्ट ने तहरीर में बताया मामला 31 जुलाई 2026 का है, जब संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कथित नाटक का मंचन किया गया था। आरोप है कि इस नाटक के दौरान हिंदू संतों और साधुओं की वेशभूषा धारण की थी और जानबूझकर एक ऐसा प्रॉप इस्तेमाल किया जो मंदिरों की दान-पेटी जैसा प्रतीत होता है।शिकायतकर्ता बिष्ट का कहना है कि इस मंचन के जरिए हिंदू धर्म की आस्था, साधु-संतों के सम्मान और राम मंदिर तथा मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले दान की पवित्र प्रथा का अपमान किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि यह कृत्य महज़ एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में वैमनस्य फैलाने के लिए किया गया एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास था। इस मामले में राजेश बिष्ट ने चंपावत पुलिस से गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। अब देखना ये होगा कि चंपावत पुलिस इस मामले आगे क्या कानूनी कदम उठाती है। क्या पुलिस राहुल गांधी व अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करती है?
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना