Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों ने दिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर धरना।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों ने दिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर धरना।

कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय किया कूच। मुख्यमंत्री की विधानसभा में गरजे कांग्रेसी।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा चंपावत में माहौल गर्मा गया है। सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के दिशा निर्देश व पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच किया। जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सीनियर जज से करने तथा भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के बाहर सड़क में धरने में बैठ गए। कांग्रेसियों के धरने को देख प्रशासन के हाथ पावं फूल गए भारी संख्या में पुलिस बल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर तैनात रहा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ,पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निर्मला गहतोड़ी ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा नेताओं को धामी सरकार शुरू से ही बचाने की कोशिश कर रही है ।उन्होंने कहा अब वीआईपी का नाम भी उजागर हो चुका है। धामी सरकार तत्काल उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम व मामले में शामिल अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करें तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए।मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अनुराग आर्य के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी मांग को मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल से उठे तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली ।मालूम हो अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चंपावत जिले में माहौल गरमाता जा रहा है। इस दौरान एडवोकेट नवीन मुरारी, लोकेश पांडे, मनीष महर, नाथ सिंह, सतीश पांडे , ग्राम प्रधान जीवन बिष्ट सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें