Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान।

स्वच्छता प्रशासन की ही नहीं हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है: फर्त्याल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आज रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में मानेश्वर से तिलौन तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारो पर फैले प्लास्टिक रैपर, एवं अन्य कूड़े को साफ करने हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया । अभियान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सहयोग किया गया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा साफ-सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। फर्त्याल ने कहा हमारा संकल्प है कि जनपद चम्पावत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएँगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और इस अभियान में सहयोग करें।

जरूरी खबरें