Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन में मिली शिकायत, एडीएम ने किया समाधान, शांति देवी ने जताई संतुष्टि

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

जनता मिलन में मिली शिकायत, एडीएम ने किया समाधान, शांति देवी ने जताई संतुष्टिजनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार संचालित जनता मिलन कार्यक्रम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु जनपद प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त एक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत का समाधान किया।श्रीमती शांति देवी, निवासी ठाडा-दूंगा, तहसील लोहाघाट, कई वर्षों से अपने भू-अभिलेखों के सत्यापन के लिए परेशान थीं। जनता मिलन के दौरान उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा , एसडीएम नीतू डांगर श्रीमती शांति देवी के घर पहुंचे। उन्होंने शांति देवी की उपस्थिति में विस्तृत वार्ता की और संबंधित भू-अभिलेखों का मिलान कर मामले की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया।स्थल निरीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत समस्या का समाधान तत्काल रूप से किया गया। इस पर श्रीमती शांति देवी ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है, तथा प्रत्येक शिकायत का निपटारा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरितता के साथ किया जाएगा।

जरूरी खबरें