Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: सीएम की पहल मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण हेतु 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण हेतु 9.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यटन, स्थानीय आर्थिकी तथा सुदृढ़ सड़क संपर्क को बढ़ावा देते हुए चम्पावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री की इस पहल से जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी व्यापक प्रोत्साहन प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मौनपोखरी से हरेश्वर मंदिर तक सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लंबाई 7.800 किलोमीटर) हेतु शासन द्वारा 986.69 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ हरेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी। सड़क के सुधारीकरण से स्थानीय कृषि, बागवानी, स्वरोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत जनपद में सड़क, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में मौनपोखरी-हरेश्वर मंदिर मार्ग का सुधारीकरण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा स्थानीय जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आदर्श चम्पावत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जरूरी खबरें