Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:सीएम धामी ने डीएम मनीष कुमार सहित अधिकारियों को SKOCH Award से किया सम्मानित। उपलब्धि

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

सीएम धामी ने डीएम मनीष कुमार सहित अधिकारियों को SKOCH Award से किया सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनपद चम्पावत की पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट, भिंगराड़ा को SKOCH Award 2025 से जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित जनपद के अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व, नवाचारपूर्ण सोच एवं प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली का प्रतिफल है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत का यह अभिनव मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है।यह प्रतिष्ठित सम्मान 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित 104वें SKOCH Summit के अंतर्गत प्रदान किया गया।पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट, भिंगराड़ा परियोजना पर्यावरण संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन तथा ग्रामीण आजीविका सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी एवं अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभरी है। इस पहल के माध्यम से जहां एक ओर पिरूल के वैज्ञानिक उपयोग से वनाग्नि की घटनाओं में कमी लाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं आय के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘SKOCH Award – India’s Honest Independent Honour’ देश में सुशासन, नवाचार एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित एवं स्वतंत्र सम्मान है। इस पुरस्कार हेतु जनपद चम्पावत का चयन नवाचार, सतत विकास एवं जनहितकारी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता का प्रतीक है।यह उपलब्धि न केवल जनपद प्रशासन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उत्तराखंड राज्य के विकासात्मक प्रयासों को भी राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान प्रदान करती है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी सहित जनप्रतिनिधि, जनपदीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें