Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री का 18 अगस्त को अमोड़ी भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित सीएम के दौरे को लेकर डीएम ने की बैठक 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
मुख्यमंत्री का 18 अगस्त को अमोड़ी भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित सीएम के दौरे को लेकर डीएम ने की बैठक   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अगस्त को जनपद के विकासखंड चंपावत के अमोड़ी एवं बनबसा के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व तैयारी बैठक करते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाने हेतु परिचर्चा करते हुए कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को समयांतर्गत पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।  जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, सीईओ चंपावत6 एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि को अमोड़ी कार्यक्रम स्थल डिग्री कॉलेज अमोड़ी मैदान में मंच निर्माण, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को ससमय कराए जाने हेतु बुधवार को स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को अमोड़ी में अस्थाई हेलीपैड का निर्माण के साथ ही सेफ हाउस का निर्माण तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के यात्रा मार्ग में सड़क के सुधारीकरण का कार्य तत्काल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को अमोड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से डिग्री कॉलेज तक सड़क मार्ग के सुधारीकरण हेतु तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कराए जाने वाले विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए यथा समय लोकार्पण, शिलान्यास पट तैयार करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान पेयजल, विद्युत, जलपान, यातायात आदि व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर उक्त कार्यक्रम अमोड़ी के साथ-साथ बनबसा में भी संपन्न होना है। दोनों कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं की प्रतिभागिता अधिक से अधिक संख्या में हो, इस हेतु उन्होंने एपीडी को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों कार्यक्रम स्थलों में सभी व्यवस्थाएं दूरस्थ रखने के निर्देश अधिकारियों दिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल, सीओ वंदना वर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे है।

जरूरी खबरें