Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बनबसा कराटे टीम ने जीते 7 स्वर्ण पदक जिले की बनी टॉप टीम

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बनबसा कराटे टीम ने जीते 7 स्वर्ण पदक जिले की बनी टॉप टीम 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक देहरादून के आमवाला में युवा कल्याण विभाग के इंडोर हॉल में आयोजित 5वीं उत्तराखंड कराटे कप 2025 चैंपियनशिप आयोजित की गई थी । चंपावत जिले के बनबसा के कराटे कोच विजय रावत के नेतृत्व में प्रतियोगिता में बनबसा के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने 07 स्वर्ण और 02 काँस्य पदक अर्जित कर बनबसा क्षेत्र एवं चंपावत जिले को गौरवान्वित किया साथ ही जिले की टॉप टीम का तमगा भी हासिल किया। टीम कोच विजय रावत ने बताया सीमित संसाधनों के बावजूद बनबसा टीम के कराटे खिलाड़ी

कृष्णकांत कौशल सीनियर (स्वर्ण पदक)

2- निष्ठा नेगी सीनियर (स्वर्ण पदक)

3- महक बिष्ट जूनियर (स्वर्ण पदक)

4- अंशिका धामी कैडेट (स्वर्ण पदक)

5- साक्षी भण्डारी कैडेट (काँस्य पदक)

6- अभिषेक सिंह कैडेट (काँस्य पदक)

7- आकांक्षा मुरारी सबजूनियर (स्वर्ण पदक)

8- सिम्पी राणा सबजूनियर (स्वर्ण पदक)

9- प्रिंस खोलिया सबजूनियर (स्वर्ण पदक) शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कोच रावत ने बताया सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 7 नवंबर 2025 को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली नॉर्थ इंडिया जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कराटे खिलाड़ियों की के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी ।जिलाधिकारी ने बनबसा के सभी कराटे खिलाड़ियों व कोच विजय रावत को शुभकामनाएं दी। मालूम हो बनबसा की कराटे टीम हर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते आ रही है।

जरूरी खबरें