Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोषागार कर्मचारी संगठन चंपावत के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

कोषागार कर्मचारी संगठन चंपावत के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार।आज 17 अक्टूबर को कोषागार कार्यालय चंपावत में उत्तरांचल कर्मचारी संगठन के आवाहन पर कोषागार कर्मचारी संगठन चम्पावत द्वारा निर्विरोध चुनाव संपन्न किया गया जिसमें अनिल कुमार को संगठन का निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रांतीय संगठन के निर्देश पर सदर कोषागार चम्पावत प्रांगण में जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए।बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जिलाध्यक्ष अनिल कुमार निर्वाचित हुए।इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अमन जोशी , जिला महा मंत्री पद पर राजीव सिंह देव ,कोषाध्यक्ष पद पर भुवन प्रसाद तथा सम्प्रेषक पद पर विश्वास निर्विरोध चुने गए। चुनाव के उपरांत प्रभारी चुनाव अधिकारी विनोद कुमार तथा मिंटू राणा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सीमा बंगवाल वरिष्ठ कोषाधिकारी चम्पावत तथा कोषाधिकारी मयंक सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गणेश दत्त चौथिया, उपकोषाधिकारी लोहाघाट , मनोज कुमार जोशी उप कोषाधिकारी टनकपुर , मनोज सिंह कुंवर- सहायक कोषाधिकारी चम्पावत, संजय कुमार ,सहायक कोषाधिकारी लोहाघाट, नितिन जोशी, पूजा राय, प्रकाश नाथ, जगदीश संगरोला, मुकेश कुमार, मजहर हुसैन, किशोर जोशी विक्रम राणा बीना पंत आदि समस्त कोषागार उपकोषागार के कार्मिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी गई।

जरूरी खबरें