Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:2024 लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए राज्यपाल ने जिले के कप्तान अजय गणपति को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 9, 2025
राज्यपाल ने एसपी चंपावत अजय गणपति को किया सम्मानित उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एसपी चंपावत अजय गणपति को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफल संपन्न करने के लिए स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिसेज सम्मान से सम्मानित किया है वर्ष 2024 में आयोजित हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान जनपद चंपावत में एसपी अजय गणपति के निर्देश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन कराते हुए निर्वाचन के दौरान अवैध गतिविधियों व निर्वाचन को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नई व अनूठी पहल की गई जिसमें जनपद के समस्त थानों में आठ ड्रोन सर्विलांस टीमों का गठन किया गया,जिनके द्वारा ड्रोन के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई प्रत्येक शैडो एरिया के बूथों में सेटेलाइट फोनो का उपयोग कर कम समय मे सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया, अस्थाई निर्वाचन वेबसाइट बनाकर लोगों को निर्वाचन के संबंध में जागरूक किया गया,जिसमे प्रत्येक बूथ की गूगल मैपिंग कर मतदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।निर्वाचन संबंधी वाहनों में निगरानी किए जाने हेतु जीपीएस सिस्टम लगाए गए निर्वाचन के दौरान इस प्रकार की नई पहल कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराया गया ।उत्तराखंड के मा0 राज्यपाल सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा एसपी चंपावत अजय गणपति को सकुशल लोकसभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराए जाने पर पुलिस अधीक्षक चंपावत की कार्यकुशलता, दक्षता, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, पारदर्शिता तथा अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिसेज सम्मान से सम्मानित किया गया है। एसपी चंपावत को सम्मान मिलने पर चंपावत की जनता के द्वारा उनकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बधाइयां दी हैं लोगों ने कहा यह पूरे जिले का सम्मान है

जरूरी खबरें