Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: चंपावत:वन विभाग की पाइप लाइन सहित चाल खाल / चैकडैम चढ़े आपदा की भेंट अतिवृष्टि से हुआ खासा नुकसान

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 21, 2024
वन विभाग की पाइप लाइन सहित चाल खाल / चैकडैम चढ़े आपदा की भेंट अतिवृष्टि से हुआ खासा नुकसान बीते 12 ,13,14सितम्बर को आई मूसलाधार बारिश की आपदा से कोई क्षेत्र अछूता नही रहा । लगातार बारिश के कारण देवीधुरा वन क्षेत्र के धुनाघाट वन बीट में भी अतिवृष्टि से खासा नुकसान पहुचा है । यहाँ पर वन विश्राम गृह सहित आवासीय भवनों की पेयजल लाइन पूर्णरूप से ध्वस्त होने के साथ ही दर्जनों चाल खाल, खंती ,चैकडैम, क्रेट वायर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी । वन बीट अधिकारी कु0 दीपा और कृष्ण कुमार वन दरोगा ने बताया कि बीते सप्ताह आयी लगातार बारिश के कारण गुतली नाला उफान पर आ गया जिस कारण नाले के पानी से जगह जगह चाल खाल, चैक डैम, क्रेट वायर चेक डैम पूरी तरह नष्ट हो गए । साथ ही बारिश के कारण वन विश्राम गृह व आवासीय पेयजल लाइन भी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी । जिस कारण पानी की दिक्कत होने लगी है । उन्होंने इस सम्बंध में वन क्षेत्राधिकारी को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत करा दिया है ।  

जरूरी खबरें