Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:जंगल में आग लगाने पर ग्रामीण के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, May 7, 2024
जंगल में आग लगाने पर ग्रामीण के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज सोमवार शाम को किमतोली व कोटला के बीच जंगल में आग लगाते हुए राहगीरो ने एक व्यक्ति का वीडियो बनाया इसके बाद वीडियो वायरल हुआ मामला मीडिया में आया खबर व वीडियो का संज्ञान लेते हुए रेंजर लोहाघाट दीप जोशी ने मामले की जांच कराई मंगलवार को रेंजर लोहाघाट दीप जोशी ने बताया पूछताछ के बाद जानकारी में आया जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति क्वेराली (किंमतोली )निवासी निलाप राम पुत्र प्रेम राम है रेंजर जोशी ने बताया उनके द्वारा मंगलवार को कोतवाली पंचेश्वर में आरोपी नीलाप राम के खिलाफ तहरीर दी गई है जिस पर पुलिस ने निलाप राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वही पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी एसएचओ सुभाष राणा ने बताया रेंजर लोहाघाट की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी नीलाप राम के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 32, 33मे मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मालूम हो जंगल में आग लगाने के मामले में लोहाघाट रेंज में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है

जरूरी खबरें