Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुछ हाईस्कूल तक पढ़े तो किसी ने किया है स्नातकोत्तर*

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
*लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुछ हाईस्कूल तक पढ़े तो किसी ने किया है स्नातकोत्तर* जहां आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के विभिन्न प्रत्याशी घर घर वोट माँगने जा रहे है तो सभी प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी आज कल सोशल मीडिया में खूब चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ज़िला चम्पावत उत्तराखण्ड फ़ेसबुक पेज़ के एडमिन शशांक पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब एक क्लिक में प्रत्याशी के बारे में जानकारी प्रदान करने की अनूठी पहल शुरू की है।शशांक पांडेय ने बताया कि नो यॉर कैंडिडेट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने वार्ड से लेकर नगर पंचायत,पालिका एवं नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि अभी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोग सभा चुनाव में यह व्यवस्था दी थी जहां पूरी जानकारी प्रत्याशी के बारे में हासिल की जा सकती थी ।इसी तर्ज़ पर अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह व्यवस्था शुरू की है। शशांक पांडेय ने बताया कि वेबसाइट नामांकन फॉर्म के अनुसार भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की शैक्षिक योग्यता  इंटरमीडिएट है तो कांग्रेस के प्रत्याशी रनजीत सिंह अधिकारी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तक है।वही भाजपा से बग़ावत करके चुनाव में उतरे भूपाल सिंह मेहता एमए बीएड है। चुनाव में अन्य निर्दलीय में शामिल विपिन पुनेठा की शैक्षिक योग्यता एलएलबी है तो वही राजेंद्र पुनेठा की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है तो निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया की शैक्षिक योग्यता भी हाईस्कूल तक है।वही शशांक पाण्डे ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने प्रत्याशी से जुड़ी हुई सारी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से हासिल कर सकता है।

जरूरी खबरें