Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : ब्रेकिंग खटीमा.. तुषार शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ मे घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 14, 2025

ब्रेकिंग खटीमा.. तुषार शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम पुलिस मुठभेड़ मे घायल

खटीमा में तुषार शर्मा की हत्या के बाद बवाल, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हाशिम के पैर में लगी गोली धारा 163 लागूखटीमा में तुषार शर्मा की चाकू से गोदकर की गई हत्या के बाद माहौल गर्माया हुआ है।खटीमा में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। तुषार शर्मा की हत्या करने वाले हाशिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है ।हाशिम के पैर में गोली लगी है। प्रशासन ने आरोपी के पिता की दुकान पर बुलडोजर चलाया है।उत्तराखंड के खटीमा में तुषार की हत्या के मुख्य आरोपी हाशिम पर खटीमा पुलिस ने कार्रवाई की है। हाशिम के पैर में गोली लगी है। इसके बाद झनकट चौकी क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई। खटीमा में शनिवार को बीएनएस की धारा 163 लगा दी गई है।उत्तराखंड के खटीमा में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने हमलावरों की दुकान में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू किया है। खटीमा में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जरूरी खबरें