Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: चंपावत: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भाजपा की बैठक   

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
चंपावत: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भाजपा की बैठक चंपावत जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 18 जनवरी को चंपावत के एक दिवसीय दौरे को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चंपावत व लोहाघाट में सीएम के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो के साथ साथ जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। आज बृहस्पतिवार को चंपावत जिले के प्रभारी शंकर कोरंगा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि इस बार भी बीजेपी एक बड़ी जीत के साथ आगाज करेगी। कहा कि चंपावत जिले में बीते तीन वर्षों में चंपावत जिले में मुख्यमंत्री की अगुवाई में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। कहा कि आने वाले दिनों में भी विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, शंकर पांडे, गोविंद सामंत, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, मणिप्रभा तिवारी, शंकर पांडे, कृष्णा जोशी, हिमेश कलखुड़िया, विजय पांडे, बहादुर फर्त्याल, कैलाश अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें