Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: बनबसा:शारदा बैराज चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो टैक्सी व एक मोटरसाइकिल सीज 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
शारदा बैराज चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो टैक्सी व एक मोटरसाइकिल सीज एसपी चंपावत अजय गणपती के निर्देश पर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदा बैराज बनबसा द्वारा चौकी प्रभारी ललित पांडे के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा बनबसा में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया सीमा क्षेत्र में लगातार आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया भारत नेपाल सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान 16 वाहनों का एमबी एक्ट।के अंतर्गत चालान किया गया 13 वाहनों का नगद चालान कर संयोजन शुल्क 6500 रुपए वसूल किया गया 2 टैक्सी वाहन बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना कागजात पाए जाने पर सीज किए गए। तथा 01 प्राइवेट मोटरसाइकिल का व्यवसायिक प्रयोग करने पर सीज किया गया है। चौकी प्रभारी ललित पांडे ने बताया शारदा बैराज चौकी पुलिस लगातार सीमा पर नज़रें बनाए हुए हैं तथा कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है

जरूरी खबरें