Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: बाराकोट:जेस्ट प्रमुख ने रसोई गैस की ई केवाईसी के लिए बाराकोट क्षेत्र में कैंप लगाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, May 1, 2024
जेस्ट प्रमुख ने गैस की ई केवाईसी के लिए बाराकोट क्षेत्र में कैंप लगाने की करी मांग रसोई गैस की ई केवाईसी के लिए लोग परेशान है। गैस सर्विस के नए नियम में ई केवाईसी की अनिवार्यता से बाराकोट ब्लॉक के लोगों को कई किमी दूर लोहाघाट आ कर ई केवाईसी कराना बहुत भरी पड रहा है। बाराकोट ब्लाक जेस्ट प्रमुख नंदा वल्लभ बगोली ने बताया के रसोई गैस की ई केवाईसी करने के लिए लोहाघाट आना बाराकोट क्षेत्र के लोगो को काफ़ी भारी पड़ रहा है आने जाने में धन और समय की बर्बादी हो रही है। जिसमे कई लोगों की उम्र 80 साल से ऊपर भी है जिनके नाम गैस कनेक्शन है और ई केवाईसी के लिए खुद जाना पड़ रहा है। लोगो की परेशानियों को देखते हुए ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने गैस एजेंसी लोहाघाट से बाराकोट ब्लाक के न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर में कैंप लगाने की माग की है जिससे लोगो का आसानी से गैस का ई केवाईसी हो जाय।

जरूरी खबरें