Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: बाराकोट:विशालकाय अजगर दिखने से बोतड़ी में मचा हड़कंप ग्रामीणों के लिए हुआ बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 30, 2024
विशालकाय अजगर दिखने से बोतड़ी में मचा हड़कंप ग्रामीणों के लिए हुआ बड़ा खतरा बाराकोट ब्लॉक के बोतड़ी ग्राम सभा में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया है विशालकाय अजगर के आबादी क्षेत्र में होने से ग्रामीण दहशत में है ग्राम प्रधान दीपक सिंह रावल ने बताया रविवार रात को वे रामेश्वर घाट के रास्ते में अपनी कार से जा रहे थे तभी यह विशालकाय अजगर सड़क पार कर रहा था जिसका उन्होंने वीडियो बनाया है ग्राम प्रधान ने बताया अजगर काफी विशालकाय था जिसकी लंबाई लगभग 15 फुट के आसपास थी ग्राम प्रधान ने बताया जिस जगह पर अजगर दिखा है वहां से कुछ दूरी पर गांव का प्राथमिक विद्यालय है और घनी आबादी है उन्होंने कहा अजगर के यहां होने से ग्रामीणों ,बच्चों, तीर्थ यात्रियों व जानवरों को खतरा पैदा हो गया है उन्होंने कहा ग्रामीण काफी दहशत में है उन्होंने कहा अजगर की सूचना वन विभाग को दे दी गई है उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर को पकड़ने की मांग की है वहीं काली कुमाऊं रेंजर आर के जोशी ने कहा अजगर के रेस्क्यू के लिए टीम भेज दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है फिलहाल इतने बड़े अजगर का गांव के आसपास रहना खतरे से खाली नहीं है गांव वाले कयास लग रहे हैं शायद अजगर नदी में बहकर कहीं से आ गया है ग्रामीणों का कहना है इतना बड़ा अजगर इससे पहले यहां नहीं देखा गया

जरूरी खबरें