Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क की ग्रामीणों की लंबी मांग पूरी की विधायक अधिकारी ने।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

बर्दाखान बिसराडी सड़क की ग्रामीणों की लंबी मांग पूरी की विधायक अधिकारी ने। चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड की बरदाखान बिसराडी सड़क की निविदा निकलने पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार व्यक्त किया। बगौली ने बताया कि वह लंबे समय से इस सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे जिसमें एक किमी सड़क पहले डामरीकरण का कार्य हो चुका हैं, और विधायक अधिकारी के द्वारा 2 किमी और डामरीकरण के लिए कहा गया था जिसमें निविदाएं निकाल दी गई हैं। जिसके लिए समस्त जनता के साथ पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली, ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सक्षम अधिकारी ने विधायक अधिकारी का आभार जताया और खुशी जताई।

जरूरी खबरें