Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:संघ शताब्दी वर्ष पर बाराकोट में आरएसएस ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

संघ शताब्दी वर्ष पर बाराकोट में आरएसएस ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।बाराकोट विकास खण्ड में संघ शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बाराकोट मे 16 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट में कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के सो साल पूर्ण होने के साथ शताब्दी वर्ष के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एकत्रीकरण का आयोजन किया गया। जिसमें 34 गणवेश धारी स्वयं सेवकों सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक टीका सिंह बोहरा द्वारा किया गया मुख्य वक्ता पूर्व प्रचारक नरेंद्र फर्त्याल द्वारा संघ की स्थापना वर्ष 1925 से 2025 तक ब्यौरेबार बताया तथा संघ के प्रमुख संघ संचालको के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा संघ को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में स्वयं सेवकों का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा। संघ की 100 वर्ष की यात्रा का पूर्ण विवरण रखते हुए संघ शताब्दी वर्ष में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुएपंच परिवर्तन, परिवार प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी जागरण, नागरिक कर्तव्य, व पर्यावरण पर विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में खंड कार्यवाह गंगा सिंह बिष्ट ,सह खंड कार्यवाह निर्मल सिंह चौधरी ,बौद्धिक प्रमुख लोकमान सिंह अधिकारी, शारीरिक प्रमुख अशोक अधिकारी ,मंडल कार्यवाह प्रकाश डूंगरिया ,राजू अधिकारी, राकेश बोहरा, हरगोविंद सिंह मेहता, अजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, जगदीश सिंह मनोज जोशी, कमल बोरा, योगेश तिवारी, दरबान सिंह मेहता, दीपक बोहरा, हरीश आर्य ,नंदा वल्लभ बगोली, सहित कुल 74 स्वयंसेवक उपस्थित थे।

जरूरी खबरें