Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:गल्ला गांव में रामलीला कमेटी का गठन 40 वर्षों के बाद होगा रामलीला का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

गल्ला गांव में रामलीला कमेटी का गठन 40 वर्षों के बाद होगा रामलीला का आयोजन।

ग्राम प्रधान संजय जोशी बने रामलीला कमेटी अध्यक्ष।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव में रामलीला मंचन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समिति से रामलीला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें व्यवस्थापक शंकर सिंह बोरा, अध्यक्ष ग्राम प्रधान नोमाना संजय जोशी ,संरक्षक दीपक तड़ागी ग्राम प्रधान तराग,महासचिव त्रिलोक सिंह बोरा, उप सचिव भैरव दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष हरीश राम , सह संरक्षक गिरीश राम कालाकोटी , सह व्यवस्थापक लालमणि जोशी को चुना गया। तथा श्याम दत्त जोशी, हयात सिंह बोरा ,दीवान सिंह, भगवान सिंह ,गोपाल सिंह, रमेश सिंह, खीम सिंह ,बलवंत सिंह ,नवीन सिंह ,देव सिंह, शिव शंकर सिंह को कमेटी सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित कमेटी अध्यक्ष ग्राम प्रधान संजय जोशी व व्यवस्थापक शंकर सिंह बोरा ने बताया इस बार गल्ला गांव में 40 वर्षों के बाद सभी के सहयोग से रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा जिसको लेकर क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह है।

जरूरी खबरें