रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट: जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर गृह क्षेत्र बाराकोट में निर्मल माहरा का जोरदार स्वागत
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर गृह क्षेत्र बाराकोट में निर्मल माहरा का जोरदार स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने निर्मल माहरा का ढोल नगाड़ो के साथ किया स्वागत

बाराकोट। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर पहली बार अपने गृह क्षेत्र बाराकोट पहुंचने पर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों द्वारा निर्मल माहरा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही बाराकोट के छतरी चौराहे पर एकत्रित हो गए।भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा द्वारा कार्यकर्ताओं को पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रदेश मंत्री का स्वागत करने के लिए सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ को छतरी चौराहे में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छतरी चौराहे में पहुंचे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। निर्मल माहरा के काफिले के बाराकोट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत मे ढोल नगाड़े के साथ छतरी चौराहा से एक विशाल जुलूस निकाला गया।

जिसमें दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, लोहाघाट मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,दीपक जोशी, सांसद प्रतिनिधि हरीश आर्य ,ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्य, जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ,वरिष्ठ कार्यकर्ता टीका सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद सिंह बोहरा ,प्रधान शेखर गडकोटी, सुनील वर्मा, जगदीश वर्मा ,लोकमान सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ,जगदीश सिंह बोहरा ,

गिरीश सिंह अधिकारी ,मंडल अध्यक्ष बाराकोट राकेश बोहरा, दीपेंद्र सिंह अधिकारी, दीपक बिष्ट , हरीश सिंह अधिकारी, मनोज वर्मा कैलाश जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी ,सुमित सिंह अधिकारी गोपाल सिंह मेहरा, दरबान सिंह मेहता ,गणेश सिंह मेहता, कल्याण सिंह मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान