Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:दशहरा महोत्सव रेगडू का लोहाघाट विधायक अधिकारी ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

दशहरा महोत्सव रेगडू का लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया शुभारंभ।2 अक्टूबर को विशाल मेले के साथ दशहरा महोत्सव का होगा समापन।दशहरा महोत्सव रेगडू का विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा किया गया विधिवत उद्घाटन। विकास खण्ड बाराकोट के नो गाँव रेगडू में 30 सितम्बर मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 2 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव का विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया तथा शानदार महोत्सव के लिए कमेटी व ग्रामीणों की सराहना की गई तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कमेटी के सदस्यों द्वारा कमेटी अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया गया ।स्कूली बच्चों व महिलाओं के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रेगडू से शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बच्चों के द्वारा विधायक अधिकारी के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया ।विधायक द्वारा दशहरा महोत्सव के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा दशहरा महोत्सव जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी जोश है। इस दौरान पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,मदन मोहन खोलिया, सक्षम अधिकारी , जिला पंचायत सदस्यअशोक सिंह महरा , विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा , महेंद्र सिंह मेहता ,कृष्ण मोहन, सचिन मेहता, राकेश अधिकारी, निर्मल सिंह मेहता ,चंद्रशेखर जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, वीरेंद्र सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, खुशाल सिंह मेहता,सुरेश सिंह मेहता ,गोविंद सिंह मेहता, गणेश मेहता, प्रकाश सिंह, मेहता, वासुदेव , कल्याण सिंह मेहता ,नारायण सिंह मेहता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें