Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:लड़ीधुरा महोत्सव 2025 का विधायक लोहाघाट अधिकारी ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

.बाराकोट:लड़ीधुरा महोत्सव 2025 का विधायक लोहाघाट अधिकारी ने किया शुभारंभ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली एक से बढ़कर एक शानदार झांकियां।जनपद चम्पावत के विकासखण्ड बाराकोट के प्रसिद्ध लडीधूरा महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस पर शुक्रवार को महोत्सव का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चन्द्र जोशी 'योगी' , जिला पंचायत सदस्य रैघाव कु मनीषा कालाकोटी द्वारा किया गया। विधायक अधिकारी के द्वारा शानदार महोत्सव के लिए महोत्सव कमेटी को धन्यवाद देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों द्वारा छतरी चौराहे से रामलीला मंच बाराकोट तक शानदार सांस्कृतिक झांकियां निकाली गयी और मंच अपनी प्रस्तुति दी गयी।

सांस्कृतिक झांकियों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रैघांव, सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट, राजकीय इण्टर कालेज बरदाखान, राजकीय बालिका इंटर कालेज काकड़, विवेकानन्द विद्या मंदिर पर्दा आदि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि लडीधूरा महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगितायें व सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जायेंगी।उन्होंने बताया कि महोत्सव 02 अक्टूबर 2025 से 07 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कल शनिवार 04 अक्टूबर 2025 को चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, मेंहदी, विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता एवं देर रात्रि तक सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी।इस मौके जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चन्द्र जोशी 'योगी', शंकर सिंह बोहरा सक्षम अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी,रजत वर्मा,ऋतेश कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेन्द्र अधिकारी, दीनू अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, राहुल जोशी, शुभम नाथ, ललित मोहन जोशी, सौरव नाथ आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें