Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लोहाघाट:पहाड़ों में नाचने लगे मोर बिसंग के झलान देव मे नजर आया मोरो का जोड़ा।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: जीजीआईसी काकड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बालिकाओं ने निकाली शानदार प्रभात फेरी

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 15, 2025

जीजीआईसी काकड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बालिकाओं ने निकाली शानदार प्रभात फेरीआज रा0 बा0 इ0 का0 काकड़ बाराकोट में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तुलसी गोस्वामी की अध्यक्षता में एवं सदन प्रभारी श्रीमती दीपा पांडेय के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनियुक्त ग्रामप्रधान श्रीमती रीता एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लोकमान सिंह अधिकारी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से की गई,तत्पश्चात अतिथियों के सत्कार के लिये कक्षा 11 की छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्या द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं व अध्यापिकाओं के द्वारा काकड़ बाजार में शानदार प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फ्री देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम मे विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं ममता पाटनी, आशा पांडे, कुसुमलता मुरारी,मिताली भट्ट,सुनीता देवी,पुष्पा गुंज्याल, अंजलि विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें