Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

सूचना

: बाराकोट:उद्यान विभाग ने बाराकोट मे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराया मशरूम बीज व कंपोस्ट खाद 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 8, 2024
उद्यान विभाग ने बाराकोट मे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराया मशरूम बीज व कंपोस्ट खाद बाराकोट ब्लॉक में उद्यान विभाग प्रभारी सुनील नाथ द्वारा मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्यान अधिकारी चंपावत के दिशा निर्देश पर बाराकोट क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 80% राज्य सहायता पर ग्राम पंचायत पमदा ,नगनोनी में मशरूम उत्पादन करने के लिए कंपोस्ट एवं बीज उपलब्ध कराया गया उद्यान प्रभारी सुनील नाथ ने बताया समूह की महिलाओं को पांच दिन के प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा बटन मशरूम की खेती की जा रही है उन्होंने बताया उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो में हो रहे प्लायन को रोकने के लिए तथा पुराने घरों को बंजर देखते हुए उद्यान विभाग की पहल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुराने घरों का इस्तेमाल कर रोजगार का जरिया ढूंढा है उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसमें विभाग द्वारा उनकी पूरी सहायता की जा रही है वही क्षेत्रीय लोगों के द्वारा उद्यान विभाग की पहल का स्वागत किया जा रहा है महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दीपा राय ,सुनीता देवी ,मदन पंत ,प्रकाश नाथ ,विजय नाथ, लक्ष्मण नाथ ,एवं मास्टर ट्रेनर पंकज तिवारी के द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है

जरूरी खबरें