रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Laxman Singh Bisht
चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

दर्जा मंत्री सुभाष बगौली ने किया द्वितीय दिवस का शुभारंभ।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चामी (चोमेल) में मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक महर के नेतृत्व में चल रहे आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। मेले में आज बच्चों की विभिन्न प्रकार की खेलकूद व शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के बच्चों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। मेले के द्वितीय दिवस का शुभारंभ आज मंगलवार को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली , विशिष्ट अतिथि पालिका लोहाघाट अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा आषाढी में लेकर भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी व क्षेत्र वासियों की सराहना की। तो वहीं बड़ी तादात में मेला स्थल में पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा गंगोलीहाट से आए संस्कृत दल के द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।

तो वहीं बच्चों की शैक्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी चोमेल के प्रधानाचार्य राजेश जोशी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भवान सिंह महर के द्वारा अपनी स्व0पत्नी श्रीमती हीरा देवी की स्मृति में किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रकाश महर, संजय पाठक , शोबन सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, हरीश पाठक मोहित बोहरा, अर्जुन महर ,टीका सिंह, नारायण सिंह ,भवान सिंह आदि मौजूद रहे। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ