Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जनपद चम्पावत में अधिकार मित्र नियुक्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 28, 2025

जनपद चम्पावत में अधिकार मित्र नियुक्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित

कानूनी जानकारी अब गांव-गांव : चम्पावत में शुरू हुआ एक गांव–एक पी०एल०वी० अभियानमाननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में “एक गांव – एक निःशुल्क पी०एल०वी०/अधिकार मित्र (प्रो-बोनो पी०एल०वी०)” अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक गांव में से एक-एक निःशुल्क पी०एल०वी०/अधिकार मित्र नियुक्त किया जाएगा।इन अधिकार मित्रों द्वारा अपने-अपने गांव में निःशुल्क कानूनी सहायता एवं आवश्यक कानूनी जानकारियां ग्रामीणजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत इस कार्य हेतु नियुक्त अधिकार मित्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।

*कौन आवेदन कर सकता है?*

कोई भी इच्छुक व्यक्ति/ग्राम प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य/वन पंचायत प्रतिनिधि

*आवेदन प्रक्रिया*

इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर डाक द्वारा अथवा सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।*आवेदन में सम्मिलित की जाने वाली जानकारियां*

आवेदक का नाम/ पिता/पति का नाम/ जन्म तिथि/ शैक्षिक योग्यता/ स्थायी पता/ फोन नम्बर / ई-मेल आईडी/

आधार कार्ड व स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति/ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।

*अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र ज़िला न्यायालय चम्पावत की आधिकारिक वेबसाइट https://champawat.dcourts.gov.in पर उपलब्ध है।*

जरूरी खबरें