Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट में चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी 6312 मतदाता करेंगे 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 22, 2025
लोहाघाट में चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी 6312 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट व चंपावत में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी ने बताया लोहाघाट के सात वार्डों के लिए सात पोलिंग बूथ बनाए गए है तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ में विशेष व्यवस्थाएं की गई है तहसीलदार नेगी ने बताया लोहाघाट में कुल 6312 मतदाता है सभी बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैयार कर लिया गया है काउंटिंग के लिए 7 टेबल लगाई गई है उन्होंने बताया आज दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टिया अपने-अपने पोलिंग बूथो में पहुंच जाएंगी सभी पार्टियों की रहने व खाने की व्यवस्था पोलिंग बूथ में की गई है उन्होंने कहा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा चंपावत के सभी बूथों का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा सभी बूथों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो की तैनाती कर दी गई है उन्होंने बताया मतदान कल 23 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 तक संपन्न किया जाएगा कुल मिलाकर लोहाघाट में 6312 मतदाता 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे वही नगर में बनाए गए जीजीआईसी लोहाघाट बूथ में ठाड़ाढुंगा वार्ड ,एसडीएम कोर्ट परिसर में बनाए गए बूथ में कचहरी वार्ड ,प्राइमरी विद्यालय लोहाघाट में बजरंगबली, रिशेश्वर तथा मीना बाजार वार्ड तथा केंद्रीय विद्यालय बूथ में सार्की टोला और लोहावती वार्ड के मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे

जरूरी खबरें