Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत:रीठा साहिब में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार/महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसपी अजय

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 23, 2024
रीठा साहिब में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार चंपावत पुलिस के द्वारा एसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन “इवनिंग स्टॉर्म” के तहत चम्पावत पुलिस द्वारा शराब पीकर गाली- गलौज व महिला के साथ छेड़-छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है दिनांक 17 अक्टूबर को पीडिता द्वारा थाना रीठा साहिब में आकर एक शिकायति प्रार्थना पत्र देते हुए बताया नारायण सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी रीठा साहिब शराब के नशे में हमारी दुकान के पास आकर गाली-गलौज कर गलत नीयत से बदतमीजी और छेड-छाड़ करने तथा रोकने पर पत्थर मारने एवं जान से मारने की धमकी देता है एसपी के आदेश के अनुपालन में पीड़ीता की तहरीर पर तत्काल थाना रीठासाहिब में एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में अभियुक्त नारायण सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी रीठा साहिब के विरूद्ध एफआईआर नं0- 14/2024 धारा 74/115(2)/351(2)/351(3)/352 आईपीसी पंजीकृत किया गया है। तथा अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पूर्व में भी रीठा साहिब बाजार में शराब पीकर उत्पात मचाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में लोहाघाट बंदीगृह में निरूद्ध रहा है। वहीं एसपी अजय ने कहा महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जरूरी खबरें