रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा से जाली दस्तावेज बनाकर 19 लाख रुपए का ऋण लेने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने नामजद आरोपी को चंपावत जिले के लोहाघाट से गिरफ्तार किया है। कोतवाली अल्मोड़ा में 4 नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनागर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के आधार पर हिमांशु कुमार ने बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त किया। इस संबंध में धारा 308( 4) एवं 612 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद वांछित अभियुक्त हिमांशु कुमार को लोहाघाट जनपद चंपावत से गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान मामले में धारा 336(3) 338 एवं 340( 2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 31 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र जसराम निवासी दरकोट पोस्ट रांथी थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अल्मोड़ा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है ।पुलिस टीम में प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सुंदरलाल बाराकोटी तथा कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव