Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दी अंतिम चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 28, 2025

लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दी अंतिम चेतावनी।

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी 14 वे दिन भी छात्र नेताओं का धरना रहा जारी।

धरना स्थल में बीमार छात्र नेताओं का चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार।पिछले 14 दिनों से लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय में धरना दे रहे एबीवीपी के छात्र नेताओं के सब्र का बाध अब टूटने लगा है।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता को ज्ञापन दिया जिसमे सभी मांगो को लेकर अंतिम निवेदन किया गया। छात्र नेताओं ने कहा ये समस्त प्रदेश के मुख्य जनप्रतिनिधियों व लोगो के लिए अंतिम चेतावनी है यदि इसके बाद भी हमारी मांगो पे संज्ञान नही लिया गया विद्यार्थी परिषद सड़कों मे उतरने के लिए बाध्य रहेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आज भाजपा नेत्री व वार्ड सभासद रेनू गरकोटि ने धरना स्थल पर जाकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की मांगों को मानने की अपील की। वहीं छात्र नेताओं को मनाने भाजपा के कई दिग्गज नेता बुधवार को महाविद्यालय पहुंचे थे तथा छात्रों को उनकी मांगों के समाधान का उचित आश्वासन दिया। एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व छात्र नेताओं ने कहा उनकी मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी मिला है पर जब तक उनकी 6 सूत्री मांगों को नहीं माना जाता है वह आंदोलन से नहीं हटेंगे कहा अब शासन प्रशासन छात्रों को सड़क में उतरने के लिए मजबूर कर रहा है। वही लगातार 14 दिनों से रात दिन धरना दे रहे कई छात्र नेताओं का स्वास्थ्य भी खराब हो चुका है जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा धरना स्थल में उपचार कर उन्हें दवा दी गई । अब छात्रों का सब्र का बाध टूटता जा रहा है छात्र कभी भी उग्र आंदोलन कर सकते हैं। इस मौके पर एबीवीपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वर्तमान प्रांत मीडिया संयोजक विवेक पुजारी जी , जिला संयोजक नीरज सगटा , छात्रसंघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक , कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी , पूर्व छात्र संघ सयुक्त सचिव गौरव पांडेय, कॉलेज इकाई अध्यक्ष राहुल बिष्ट करन सिंह देउपा, शुभम ढेक , मोहित अधिकारी ,सागर ढेक कृष्णा पाठक ,गौरव विश्कर्मा कमल, कलोनी , मनीष बिष्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें