Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

सूचना

: चंपावत:ब्यानधुरा मेले में शराब बेचने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा रीठा साहिब पुलिस ने किया 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफतार. 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 13, 2025
ब्यानधुरा मेले में शराब बेचने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा रीठा साहिब पुलिस ने किया 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफतार . एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर संभावित जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार बाबा ब्यानधुरा मेले को नशा मुक्ति संपन्न कराए जाने हेतु एसओ रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दोरान कठोल को जाने वाले रास्ते में चोकी बुडम से आगे उक्त मेले में बेचने हेतु लेकर जायी जा रही 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रीठा पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सरवन कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी घटियारा मंडी टनकपुर थाना टनकपुर जिला चंपावत बताया जमा तलाशी में इसके पास एक सफेद जारिकेन में 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा बरामद शराब को टनकपुर से लाकर बाबा ब्यानधुरा मेले में जाने वाले लोगों को बेचने की बात कबूली । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाना रीठा लाया गया जिसके विरुद्ध थाना रीठा साहिब में FIR संख्या-02/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभियुक्त के अपराधीक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।पुलिस टीम मे हेड कांस्टेबल हरीश नाथ ,कांस्टेबल शाकिर अली शामिल रहे

जरूरी खबरें