Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बंदी ग्रह से 41 बिचाराधीन बंदियो को कड़ी सुरक्षा के बीच पिथौरागढ़ जिला जेल किया गया शिफ्ट।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

लोहाघाट से 41 बिचाराधीन बंदियो को पिथौरागढ़ जिला जेल किया गया शिफ्ट।

100 साल पुराना है लोहाघाट बंदी गृह का इतिहास।

लोहाघाट मे अंग्रेजों के जमाने का न्यायिक बंदी ग्रह अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज रविवार को लोहाघाट न्यायिक बंदीग्रह से एक महिला व 40 पुरुष बिचाराधीन बंदियो को पिथौरागढ़ जिला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। न्यायिक बंदी ग्रह प्रभारी तहसीलदार मोहिउद्दीन ने बताया आज रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक महिला बंदी सहित 41 बिचाराधीन बंदियो को कड़ी सुरक्षा के बीच पिथौरागढ़ जिला कारागार भेज दिया गया है। उन्होंने बताया बंदी गृह में लगे पत्थर के मुताबिक 1925 /26 में बंदीगृह का निर्माण कार्य किया गया था। तहसीलदार ने बताया बंदी गृह वाले स्थान पर कानूनगो चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया चंपावत में जिला जेल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सभी बंदियो को चंपावत जिला कारागार में लाया जाएगा।.

जरूरी खबरें