Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : काशीपुर मे 1955 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की बड़ी खेप बरामद

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

काशीपुर मे 1955 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की बड़ी खेप बरामद

धामी सरकार की सख़्त कार्रवाई से नशे के कारोबार पर लगाम ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार निर्णायक कदम उठा रही है। इसी क्रम में कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम और औषधि नियंत्रक विभाग ने काशीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए माता गर्जिया मेडिकल स्टोर से 1955 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए।यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि धामी सरकार नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत पुलिस, एसओटीएफ और औषधि विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं।इस छापेमारी में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी खतरनाक नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सख़्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।धामी सरकार का स्पष्ट संदेश है — “नशे का कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”यह कदम दिखाता है कि उत्तराखंड सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर स्तर पर कार्रवाई कर समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

जरूरी खबरें