Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन /आईपीएस धीरेंद्र गुंज्याल बने पुलिस उप महानिरीक्षक  

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन आईपीएस धीरेंद्र गुंज्याल बने पुलिस उप महा निरीक्षक उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है जिसके तहत डीजीपी दीपम सेठ को सुपर स्केल में पदोन्नत किया गया है. जबकि, आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16 वें स्केल में प्रमोशन दिया गया है. इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है. वहीं, मुकेश कुमार और एसपी चंपावत रहे धीरेंद्र गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल यानी 17 वें स्केल में पदोन्नति करने समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं. आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है. इनके लिए निसंवर्गीय पद सृजित हुआ है वहीं, पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और योगेंद्र रावत को नियमित और सदानंद दाते एवं सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है. इसके साथ ही प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन दिया गया है.

जरूरी खबरें